महात्मा गांधी के प्रिय भजन सुनाए
संवाद सहयोगी गोपेश्वर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मानधाता होटल में गांधी दर्शन कार्य
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मानधाता होटल में गांधी दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर गांधी के जीवन के बारे में विचार व्यक्त किए। साथ ही महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम, पतीत पावन सीता-राम भजन का गायन भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने कहा कि मुंबई में कांग्रेस कार्यसमिति के भारत छोड़ो आंदोलन के ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित होने के कुछ देर बाद ही नौ अगस्त 1942 को गांधी जी उनके सचिव महादेव देसाई व कस्तूरबा गांधी को गिरफ्तार कर पूना के आगा खां पैलेस जेल में रखा गया। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री चर्चिल की नजर में गांधी जी बगावती फकीर थे। चर्चिल गांधी से किसी भी समझौते को तैयार नहीं था। चर्चिल के अनुसार देर सबेर गांधी व भारतीय कांग्रेस को नेस्तनाबूत करना होगा। वह किसी भी सूरत में भारत को आजाद करने का पक्षधर नहीं था।
इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह लिगवाल, गोविद सिंह रावत सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।