मार्चपास्ट व 800 मीटर दौड़ में राइंका नागनाथ प्रथम
संवाद सूत्र पोखरी प्रखंड के माध्यमिक विद्यालयों की मिनी स्टेडियम विनायकधार में रंगा-रंग सांस्कृ
संवाद सूत्र पोखरी: प्रखंड के माध्यमिक विद्यालयों की मिनी स्टेडियम विनायकधार में रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई।
मार्च पास्ट मे राइंका नागनाथ प्रथम, राइंका रडुवा द्वितीय और राइंका थालाबैंड तीसरे स्थान पर रहा, वही 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ मे राइंका नागनाथ का प्रियासू प्रथम, राइंका गोदली के नीरज सिंह द्वितीय और राइंका देवीखेत के संदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वही बालिका सीनियर वर्ग 800 मीटर की दौड़ में राइंका नागनाथ की चंडी सती प्रथम, राइंका नागनाथ की ही हिमानी द्वितीय तथा राइंका थालाबैंड की लीला तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में राइंकाका रडुवा, राइंका नागनाथ, राइंका आली, राइंका गोदली, राजकीय बालिका इंटर कालेज पोखरी, राइंका चौंडी, राइंका नैल सांकरी राइंका उडामांडा राइंका पोगठा, राउमा विद्यालय सलना जनता इंटर कालेज बमोथ, राउमा विद्यालय विरसण, राइंका कालेज सरमोला के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विष्णु प्रसाद चमोला ने किया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी ज्ञानी लाल सैलानी,रमेश चौधरी, राइंका नागनाथ के प्रधानाचार्य दिनेश सती, ताजवर राणा, अनूप रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक विष्ट, महेश किमोठी, महेन्द्र बुटोला, ववीता रावत, वसंती फस्र्वाण, दिगम्बर नेगी, श्रीमती स्मिता पवार प्रियंका, उनियाल लक्ष्मी मनोडी, आरएस पुण्डीर, शालिनी फस्र्वाण, एवं विक्रम कठैत सहित तमाम अध्यापक मौजूद थे ,संचालन हर्षवर्धन नेगी ने किया
फोटो:-1-
कैप्शन:-शीतकालीन प्रतियोगिता में दौड़ में भाग रही छात्राएं। जागरण