विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बद्रीनाथ में पिता का तर्पण करते समय व्यक्ति अलकनंदा-मंदाकिनी में बहा, तलाश जारी

Published: Wed, 30 Sep 2026 05:25 PM (IST)

तमिलनाडु से बद्रीनाथ में पिता का तर्पण करने आए एक व्यक्ति नंदप्रयाग में अलकनंदा-मंदाकिनी नदी के किनारे पैर फिसलने से ...और पढ़ें

HighLights

  1. तमिलनाडु से आए व्यक्ति नंदप्रयाग में नदी में बहे।

  2. पिता का तर्पण करते समय पैर फिसलने से हादसा हुआ।

  3. पुलिस और बचाव दल लापता व्यक्ति की तलाश में जुटे।

संवाद सहयोगी जागरण, गोपेश्वर। तमिलनाडु से बद्रीनाथ में अपने पिता का तर्पण करने आए दल के एक सदस्य अचानक अलकनंदा मंदाकिनी नदी के किनारे पैर फिसलने से बह गए।

नदी में बह गए व्यक्ति की उम्र 40 वर्ष बताई गई है। पुलिस घटना की खबर मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर तलाशी में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार तमिलनाडु निवासी गुरु प्रसाद पुत्र स्व बैंकट रमन निवासी 54 सरोजनी ईस्ट रामनगर अपनी माता के साथ एक वर्ष पूर्व पिता की मृत्यु हो जाने के बाद बद्रीनाथ धाम में तर्पण देने जा रहे थे।

WhatsApp Image 2026-09-30 at 5.06.25 PM

उन्होंने पांच प्रयागों में से एक नंदप्रयाग प्रयाग पर अपने पिता को तर्पण दिया। उसके बाद माता के लिए पानी लेने जाते समय नदी के किनारे पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गए हैं जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

112 पर सूचना देने के बाद नंदप्रयाग चौकी पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर ढूंढ-खोज में जुट गई है। अभी तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस खोज-बीन में जुटी है।