छात्र-छात्राओं ने सीखे रॉक क्लाइम्बिंग, रैप¨लग के गुर
जोशीमठ : केंद्रीय विद्यालय के पचास सदस्यीय छात्र-छात्राओं के एक दल ने भारतीय पर्वतारोहण एवं
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 05:43 PM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 05:43 PM (IST)
जोशीमठ : केंद्रीय विद्यालय के पचास सदस्यीय छात्र-छात्राओं के एक दल ने भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान औली का भ्रमण कर विभिन्न जानकारियां हासिल की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने संस्थान के संग्रहालय में विभिन्न उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा रेस्क्यू स्कीइंग से संबंधित उपकरणों के कार्यों को भी करीब से देखा। इस दौरान आइटीबीपी के जवानों ने छात्र-छात्राओं के समक्ष रॉक क्राफ्ट का भी प्रदर्शन किया। छात्र छात्राओं ने यहां पर रॉक क्लाइम्बिंग, रैप¨लग के गुर भी सीखे। इस मौके पर संस्थान के प्रधानाचार्य गंभीर ¨सह के अलावा अन्य लोग मौजूद थे। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें