खेल-खेल में दी बच्चों को चाइल्ड लाईन सेवा की जानकार
स्वैच्छिक संगठन जनदेश ने पिलखी गांव में अंकुर बाल पंचायत के साथ मिलकर चाइल्ड लाइन सेवा के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 04:38 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 04:38 PM (IST)
जोशीमठ : स्वैच्छिक संगठन जनदेश ने पिलखी गांव में अंकुर बाल पंचायत के साथ मिलकर चाइल्ड लाइन सेवा के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बच्चों को साफ सफाई, कूड़ा प्रबंधन, बीमारियों से बचाव के अलावा बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा पर चर्चा की गई। उन्होंने किस्सों के माध्यम से बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि जब भी बच्चे या उनके साथी परेशान हों तो अभिभावकों के माध्यम से 1098 की मदद ली जा सकती है। चाइल्ड लाइन सेवा जरूरतमंद बच्चों के लिए 24 घंटों की मुफ्त इमरजेंसी फोन आउटरीच सेवा है। बच्चों को मानसिक खेल के माध्यम से भी जागरूक किया गया। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें