रिजिजू ने थपथपार्इ जवानों की पीठ, स्नो स्कूटर चलाकर उठाया बर्फबारी का लुत्फ
केंद्रीय गृहमंत्री किरण रिजिजू अपने दो दिवसीय औली दौरे के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
चमोली, जेएनएन। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित सेना की रिमखिम पोस्ट पर पहुंचे। यहां उन्होंने जवानों के साथ आधे घंटे का समय बिताया। इस दौरान उन्होंने रिमखिम सीमा क्षेत्र में चीन के सैनिकों की पूर्व में हुई घुसपैठ को लेकर जानकारी ली।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान औली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बर्फ के बीच कमांडों की ट्रेनिंग ले रहे आइटीबीपी के जवानों की हौसला अफजार्इ की। साथ ही भारत-तिब्बत सीमा का निरीक्षण भी किया।
किरण रिजिजू मंगलवार को आइटीबीपी के पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र औली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने -15 डिग्री की ठंड में ट्रेनिंग ले रहे हिमवीरों के हौसले की तारीफ की। उन्होंने बर्फ के बीच स्कीइंग का, स्नो स्कूटर को खुद ड्राइव कर बर्फबारी का लुफ्त भी उठाया।
बुधवार को रिजिजू हेलीकॉप्टर से भारत-तिब्बत की सीमा पर स्थित सेना की रिमखिम पोस्ट पर पहुंचे। यहां उन्होंने जवानों के साथ समय बिताते हुए रिमखिम सीमा क्षेत्र में चीनी घुसपैठ को लेकर जानकारी ली।
इसके बाद रिजिजू जोशीमठ हेलीपैड पहुंचे। जहां उन्होंने सेना और आइटीबीपी के उच्चाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के जांबाजों ने मनवाया लोहा, ये हुए हैं शौर्य चक्र से सम्मानित
यह भी पढ़ें: दुनिया में अपना गणतंत्र है सबसे निराला, जानिए इसके बारे में