कर्णप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग शुरुआत में ही बदरंग
कर्णप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र कर्णप्रयाग से सटे कर्णप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर शुरुआती हिस्
कर्णप्रयाग : नगर पालिका क्षेत्र कर्णप्रयाग से सटे कर्णप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर शुरुआती हिस्से में लंबे समय से बंद स्क्रबर व सड़क पर बने गड्ढे राहगीरों व वाहनों की आवाजाही के लिए खतरा बने हुए हैं। वहीं पालिका गठन के चार माह बाद भी देवतोली की प्रारंभिक सीमा में अलकनंदा नदी तट कचरा फेंका जा रहा है।
पूर्व छात्रसंघ सचिव दीपक कुमार, अनिल कुमार ने कहा कि बीते वर्षाकाल में कर्णप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग सुधारीकरण को लोनिवि गौचर व एडीबी अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन हालत जस के तस हैं। कहा सड़क शुरुआती हिस्से से लेकर किमी दस तक बदहाल स्थिति में है और आये दिन बदहाल मार्ग पर दुपहिया वाहन रपट रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हैं। वहीं पालिका गठन के चार माह बाद भी कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था बदहाल है। जनजागरूकता अभियान के बाद भी कचरे का निस्तारण शुरुआती सुरंग के समीप अलकनंदा नदी में किए जाने से प्लास्टिक कचरा जमा हो रहा है, लेकिन पालिका अधिकारी मौन है। (संसू)