विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदरीनाथ राजमार्ग पर कर्णप्रयाग में बस और मैक्स की टक्कर, दो महिलाएं घायल

Published: Wed, 08 Jul 2026 05:34 PM (IST)

कर्णप्रयाग में बदरीनाथ राजमार्ग पर राजनगर के पास एक मैक्स वाहन और बस की टक्कर हो गई, जिसमें दो महिलाओं को मामूली चोटें आईं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, कर्णप्रयाग। बदरीनाथ राजमार्ग पर कर्णप्रयाग में राजनगर के समीप विद्युत सबस्टेशन जाने वाले रास्ते के समीप कर्णप्रयाग की ओर आ रहे मैक्स वाहन और जोशीमठ की ओर जा रही बस की टक्कर हो गई।

गनीमत रही है बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना में मैक्स वाहन में सवार दो महिलाओं को मामूली चोंटें आई, जिन्हें उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग उपचार को भर्ती कराया गया।

राजनगर के पास हुई टक्कर

जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे कर्णप्रयाग की ओर आ रही मैक्स वाहन और आर्मी जवानों को को जोशीमठ ले जा रहे बस की राजनगर के समीप टक्कर हो गई, जिससे मैक्स वाहन को नुकसान पहुंचा। जबकि बस के आगे के हिस्सा को भी नुकसान पहुंचा।

गनीमत रही कि दोनों वाहनों में बैठे सवार यात्री को नुकसान नही पहुंचा अलबत्ता मैक्स वाहन में बैठी अनिता देवी निवासी नारायणबगड और रीना देवी निवासी गौचर को हल्की चोट आने पर उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भर्ती कराया गया।

राजमार्ग पर कर्णप्रयाग में राजनगर, विद्युत सबस्टेशन से उमा देवी तिराहे तक चौड़ीकरण कार्य न होने से तेज रफ्तार वाहन और साईड देते समय हादसे की संभावना बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- जोशीमठ में बद्रीनाथ जा रही इंदिरापुरम की महिला की सड़क हादसे में मौत, बेटी घायल

यह भी पढ़ें- जमीन धंसी, सड़कें फटीं और घरों में आई दरार... क्या दूसरा जोशीमठ बनने जा रहा जम्मू-कश्मीर का कालाबन गांव?