जाम में चार घंटे तक फंसे रहे हजारों वाहन
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: चारधाम परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का कार्य अब आम लोगों के
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: चारधाम परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का कार्य अब आम लोगों के अलावा यात्रियों के लिए भी मुसीबत बनता जा रहा है। नंदप्रयाग और बिराजकुंज के पास देवलीबगड़ में हाईवे चौड़ीकरण कार्य के दौरान यहां पर चार घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान दो किलोमीटर क्षेत्र में हजारों वाहन फंसे रहे। सेना का वाहन भी जाम में फंस गया। सेना पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।
चमोली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग लोनिवि की ओर से चारधाम परियोजना का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान निर्माण के मलबे को बेतरतीब तरीके से सड़क पर डाले जाने के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। खासकर नंदप्रयाग व बिराजकुंज के पास देवलीबगड़ में घंटों जाम लग रहा है। बुधवार को निर्माण एजेंसी ने सड़क पर बेतरतीब तरीके से मलबा डाल दिया।
इस दौरान चार घंटे तक यहां पर वाहनों का जाम लगा रहा। सोनला से लेकर बिराजकुंड तक हजारों वाहन इस जाम में फंसे रहे। जाम में फंसी सेना पुलिस के जवानों ने किसी तरह चार घंटे बाद जाम खुलवाया। एनएच की लापरवाही पर यात्रियों के अलावा स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। स्थानीय निवासी व प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर ¨सह कंडेरी ने कहा कि प्रशासन को भी कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सरकार को तत्काल मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।