सीमांत स्कीइंग प्रतियोगिता में हिमवीरों ने दिखाया अपना हुनर
औली में आइटीबीपी की स्कीइंग प्रतियोगिता का समापन संस्थान के प्रधानाचार्य डीआइजी गंभीर सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर हिमवीरों ने स्कीइंग के खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया
जोशीमठ, जेएनएन। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के पर्वतारोहण और स्कीइंग संस्थान औली की षष्टम सीमांत स्कीइंग प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। इस प्रतियोगिता में हिमवीरों ने स्कीइंग के खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया।
औली में आइटीबीपी की स्कीइंग प्रतियोगिता का समापन संस्थान के प्रधानाचार्य डीआइजी गंभीर सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण संस्थान से अभी तक 22 हजार से अधिक प्रशिक्षणार्थी निकल चुके हैं। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से आइटीबीपी के होनहार तथा सर्वश्रेष्ठ स्कीयरों का चयन किया।
इससे पहले उपसेनानी कमल भारद्वाज ने प्रशिक्षण संस्थान की कार्यशैली और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता के पांच किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में सीमांत प्रशिक्षण के मनमोहन ने पहला, सीमांत प्रशिक्षण के मनोज कुमार ने दूसरा तथा परिक्षेत्र प्रशिक्षण के विनोद सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 15 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ में सीमांत प्रशिक्षण के मनमोहन सिंह पहले, विनोद कुमार दूसरे व विनोद सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
चार गुणा 10 किमी रिले रेस में प्रशिक्षण सीमांत प्रथम, उत्तरी सीमांत द्वितीय व उत्तर पश्चिम सीमांत तृतीय स्थान पर रहे। अल्पाइन जाइंट सलालम रेस में प्रशिक्षण परिक्षेत्र के गुलाब सिंह पहले, विक्रांत जीवन दूसरे संदीप चंदेल तीसरे स्थान पर रहे। अल्पाइन सुपर जाइंट सलालम में प्रशिक्षण सीमांत के गुलाब सिंह पहले, विक्रांत जीवन दूसरे तथा उत्तर सीमांत के एम जुवान मिलून तीसरे स्थान पर रहे।
यह भी पढ़ें: मैच में बारिश बनी बाधा, अफगानिस्तान ने बनाए 250 रन
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान से मिली हार पर बोले आयरलैंड के कप्तान, नहीं दे पाए सर्वश्रेष्ठ
यह भी पढ़ें: लीग में नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी ने लिटिल स्टार को दस विकेट से हराया