Move to Jagran APP

गृहराज्य मंत्री ने आइटीबीपी जवानों की पीठ थपथपाई

जोशीमठ, (चमोली): केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू ने चीन सीमा पर स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलि

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 03:01 AM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 03:01 AM (IST)
गृहराज्य मंत्री ने आइटीबीपी जवानों की पीठ थपथपाई
गृहराज्य मंत्री ने आइटीबीपी जवानों की पीठ थपथपाई

जोशीमठ, (चमोली): केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू ने चीन सीमा पर स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) की रिमखिम चौकी पहुंचकर जवानों की हौसला अफजाई की।

loksabha election banner

केंद्रीय राज्यमंत्री रिजिजू दो दिनी उत्तराखंड दौरे पर थे। यहां उन्होंने चमोली जिले में आइटीबीपी जवानों का हाल जाना। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह हेलीकॉप्टर से चीन सीमा पर स्थित आइटीबीपी की रिमखिम पोस्ट पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग आधा घंटा आइटीबीपी जवानों के बीच गुजारा। इस दरम्यान उन्होंने जवानों से उनकी परेशानी और चुनौतियों पर बातचीत की। साथ ही चीन के सैनिकों के स्तर पर पूर्व में की गई घुसपैठ के बार में जानकारी हासिल की। विषम परिस्थितियों में सीमा की सुरक्षा में डटे हिमवीरों के साहस की केंद्रीय राज्यमंत्री ने न केवल सराहना की, बल्कि की उनकी हौसला अफजाई भी की। दोपहर 12 बजे वह जोशीमठ वापस लौटे। यहां उन्होंने सेना और आइटीबीपी के अधिकारियों के साथ सीमाओं की सुरक्षा के पहलुओं पर चर्चा की। साढ़े बारह बजे वह दिल्ली लौट गए।

इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री रिजिजू ने औली में कमांडो ट्रेनिंग ले रहे आइटीबीपी जवानों के साथ कुछ वक्त बिताया था। औली में उन्होंने स्कीइंग का लुफ्त भी उठाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.