विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Snowfall in Auli: बर्फ की सफेद चादर में लिपटा औली, खूबसूरत हुईं वादियां; तस्वीरों में देखिए जन्नत सा नजारा...

By Swati SinghEdited By: Swati Singh
Published: Wed, 13 Dec 2023 01:13 PM (IST)

Snowfall in Auli क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली आपके स्वागत के लिए तैयार ...और पढ़ें

बर्फ की सफेद चादर में लिपटा औली, खूबसूरत हुईं वादियां
बर्फ की सफेद चादर में लिपटा औली, खूबसूरत हुईं वादियां

HighLights

  1. बर्फ की सफेद चादर में लिपटा औली
  2. न्यू ईयर और क्रिसमस के लिए तैयार है औली
  3. पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार औली

संवाद सहयोगी ,गोपेश्वर। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। अब चारों ओर बर्फबारी तेज हो गई है। हिमपात के चलते लगातार प्रदेश का तापमान लुढ़क रहा है। केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसी चोटियों पर तो आलम ये है कि यहां तापमान माइनस में पहुंच गया है।

उत्तराखंड की सबसे फेमस जगह औली में भी मौसम बदल गया है। यहां बर्फबारी से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि औली में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फ की गिरते फाहे लगातार ठंडक बढ़ा रहे हैं। आलम ये हो गया है कि अब झरने और नाले में पानी जम जा रहा है।

देखिए ताजा तस्वीरें

औली में हुई ताजा बर्फबारी की तस्वीरें सामने आई हैं। आप देख सकते हैं कि किस तरह अब औली के मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है। बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

तस्वीरों में दिख रही है कि कैसे सड़कों पर भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

सड़कों पर बर्फ जमने से यहां आने वाले पर्यटकों को थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

लगातार बर्फबारी से अब घरों पर भी बर्फ जम गई है। वहीं रिजॉर्ट भी अब पर्यटकों के आगमन के लिए तैयार हैं।

औली की चोटियों से लेकर मैदानी इलाके में बर्फबारी से इसकी सुंदरता बढ़ गई है।

औली की सुंदरता को देखने के लिए अब धीरे-धीरे पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं।

बर्फबारी में बढ़ जाती है औली की सुंदरता

औली देश का एकमात्र स्की रिजॉर्ट है जिसकी बफीर्ली ढ़लानों को फिश से मान्यता प्रापत है। 1.35 किमी लंबी व 44 मीटर चौडी दक्षिण मुखी स्की ढ़लानें स्कीर्यसों की पहली पंसद रहती है। बर्फबारी के सीजन में ये औली पर्यटकों की पहली पसंदीदा जगह है।

क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए तैयार औली

क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली आपके स्वागत के लिए तैयार है। यहां देशभर से पर्यटक यहां पहुंचना भी शुरू हो गए हैं। यहां की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। चारों तरफ बर्फ की चादर यहां की सुंदरता को चार चांद लगा देती है। यहां आप एडवेंचर्स एक्टिविटी का भी आनंद उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: वीडियो : क्रिसमस और न्यू इयर के जश्न के लिए तैयार पर्यटक स्‍थल औली, यहां की खूबसूरती आपको कर देगी मंत्रमुग्ध