इंडियन नेवी ने औली में चलाया सफाई अभियान
जोशीमठ औली और आसपास के क्षेत्र में पसरी गंदगी व प्लास्टिक कचरे को उठाने के लिए सेना ने
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 06:52 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 06:14 AM (IST)
जोशीमठ: औली और आसपास के क्षेत्र में पसरी गंदगी व प्लास्टिक कचरे को उठाने के लिए सेना ने अभियान चलाया है। इंडियन नेवी की दस सदस्यीय टीम ने औली पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग स्लोप के अलावा आसपास के इलाकों में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान औली स्लोप, ग्लास हाउस व आसपास के क्षेत्रों से सात कट्टे कूड़ा एकत्रित किया गया। इंडियन नेवी के जवानों ने औली की स्लोप पर स्कीइंग कर यहां जगह-जगह फेंके गए कूडे़ को एकत्रित किया। इंडियन नेवी के लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योतिश्मान दानी, अंकित यादव नीरज कुमार, दीपक सिंह इस अभियान में शामिल हुए। उन्होंने यहां आए पर्यटकों को भी स्वच्छता को लेकर जागरूक किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें