कवियत्री शशि देवली को किया सम्मानित
गोपेश्वर: श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में कवियित्री शशि देवल
गोपेश्वर: श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में कवियत्री शशि देवली को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विवि परिसर में ¨हदी विभाग एवं नेहरू युवा केंद्र की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में चमोली जिले के युवा आगे आ रहे हैं, यह सराहनीय पहल है। गोष्ठी की मुख्य वक्ता शशि देवली ने ¨हदी भाषा में कविता सृजन की संभावनाओं एवं सहजता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कविता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर¨वद कुमार, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक डॉ. योगेश धस्माना, धूम ¨सह नेगी, मीडिया को-आर्डिनेटर डॉ. दर्शन ¨सह नेगी, डॉ. संध्या गैरोला, छात्रसंघ अध्यक्ष अमित मिश्रा, उपाध्यक्ष सौरभ भाटिया, महासचिव दिव्या नेगी, प्रकाश रावत आदि उपस्थित थे। (संस)