हिमालय की संस्कृति और विरासत खतरे में: पुरोहित
जोशीमठ: श्री अरविन्द सोसायटी परिवार ने विकासखंड सभागार में हिमालय की संस्कृति विषय पर विचा
जोशीमठ: श्रीअरविन्द सोसायटी परिवार ने विकासखंड सभागार में हिमालय की संस्कृति विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ रंगकर्मी व विचारक प्रो. डीआर पुरोहित ने कहा कि हिमालय की संस्कृति और विरासत पर संकट आ रहा है। पहाड़ी समाज अपनी रीति-नीति, बोली-भाषा-संस्कृति व सदाचार से विमुख होते जा रहे हैं। उन्होंने चेती, बुढ़देवा, रम्माण सहित यहां के त्योहारों की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अमेरिका के ओहोवा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर फ्रेडरिक स्मिथ ने वेद मंत्रोच्चार कर संस्कृति व संस्कृत को अपनाने पर जोर दिया। डॉ. कुशल सिह भंडारी ने कहा किया रम्माण विश्व सांस्कृतिक धरोहर के लिए सभी के प्रयास का फल है। कार्यक्रम में भगवती प्रसाद कपरूवाण, प्रकाश पवार, रमेश चंद्र सती, मंजीत ¨सह, अनिल पवार, ड़ीपी देवली, आदि मौजूद थे। (संसू)