विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हेमकुंड साहिब यात्रा: बर्फबारी से सेना का दल घांघरिया में फंसा, कपाट खुलने से पहले चुनौती

Published: Sat, 04 Apr 2026 09:34 PM (IST)

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों के तहत गुरुद्वारा प्रबंधन ट्रस्ट और सेना का एक दल बर्फ की स्थिति का जायजा ...और पढ़ें

हेमकुंड साहिब।

हेमकुंड साहिब।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। हेमकुंड साहिब यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट सक्रिय हो गया है।

गुरुद्वारा के सेवादारों के साथ सेना का तीन सदस्यीय दल हेमकुंड में बर्फ की स्थिति की जायजा लेने के लिए रवाना हुआ है, लेकिन शनिवार को धाम में हुई बर्फबारी के चलते वह घांघरिया से आगे नहीं बढ़ पाया।

हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 23 मई को खोले जाने हैं। सेना की 418 इंजीनियरिंग कोर प्रतिवर्ष हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग व धाम से बर्फ हटाने का कार्य करती है।

इस कड़ी में बर्फ की स्थिति का जायजा लेने शुक्रवार को गुरुद्वारा के सेवादारों के साथ सेना का तीन सदस्यीय दल गोविंदघाट से हेमकुंड के लिए रवाना हुआ था।

शनिवार को टीम ने हेमकुंड साहिब जाना था, लेकिन सुबह से ही वर्षा व बर्फबारी के चलते उसे घांघरिया में डेरा डालना पड़ा।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनजमेंट ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में पांच फीट से अधिक बर्फ होने का अनुमान है।

अटलाकोटी से हेमकुंड तक तीन किमी हिस्से में रास्ता बर्फ से पूरी तरह पटा हुआ है। सेना की टीम व सेवादार घांघरिया में मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। आज उनके हेमकुंड पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी से यात्रा तैयारियों पर संकट, पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित

यह भी पढ़ें- देहरादून के चकराता में बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, फसलों को हुआ भारी नुकसान

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: मौसम का मिजाज बदला, सात जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट