Move to Jagran APP

Hemkund Sahib: अटलाकोटी में हिमखंड गिरने से पैदल रास्ता हुआ बंद, सोमवार तड़के मार्ग सुचारू; यात्री रवाना

Hemkund Sahib Yatra 2023 मौसम साफ होने के साथ ही हेमकुंड यात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है। बीती रात हेमकुंड पैदल यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी में हिमखंड गिरने से रास्ता बाधित हो गया था। जिसे तड़के सोमवार को खोल दिया गया।

By Jagran NewsEdited By: Nirmala BohraPublished: Mon, 29 May 2023 01:01 PM (IST)Updated: Mon, 29 May 2023 01:01 PM (IST)
Hemkund Sahib: अटलाकोटी में हिमखंड गिरने से पैदल रास्ता हुआ बंद, सोमवार तड़के मार्ग सुचारू; यात्री रवाना
Hemkund Sahib Yatra 2023: बीती रात हेमकुंड पैदल मार्ग पर अटलाकोटी में हिमखंड गिरने से रास्ता बाधित हो गया था।

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: Hemkund Sahib Yatra 2023: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर बर्फ के बीच यात्रा को लेकर श्रद्धालु उत्साहित हैं। बीती रात हेमकुंड पैदल यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी में हिमखंड गिरने से रास्ता बाधित हो गया था। जिसे तड़के सोमवार को खोल दिया गया। यहां मौसम साफ बना हुआ है।

loksabha election banner

हेमकुंड यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

मौसम साफ होने के साथ ही हेमकुंड यात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है। रविवार को 1530 श्रद्धालुओं ने हेमकुंड व लोकपाल तीर्थ में माथा टेककर पूजा अर्चना की। हेमकुंड साहिब के लिए तड़के से ही घांघरिया से यात्रियों रवाना कर दिया गया था। इस दौरान अटलाकोटी से आगे एसडीआरएफ की मौजूदगी में यात्रियों ने आवाजाही की।

यात्री भी बर्फ के बीच यात्रा के सुखद अनुभव से खासे उत्साहित दिख रहे हैं। गुरूद्वारा श्री हेमकुंड मेनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि बर्फबारी के दौरान रोके गए सभी यात्री हेमकुंड दर्शन कर लौट आए हैं। यात्रा सुचारू चल रही है।

घांघरिया में श्रद्धालु की मौत

वहीं हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घांघरिया में श्रद्धालु की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

बताया गया कि बीती शाम हेमकुंड साहिब यात्रा पर पहुंचे अमनप्रीत सिंह गिल उर्फ हैरी पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी मोहाली पंजाब उम्र 25 वर्ष अपने साथियों के साथ घांघरिया में होटल में ठहरे थे। रात को तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सालय ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.