आज बंद होंगे हेमकुंड व लोकपाल के कपाट
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: हिमालय के पांचवें धाम हेमकुंड साहिब और ¨हदुओं के तीर्थस्थल लोक
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: हिमालय के पांचवें धाम हेमकुंड साहिब और ¨हदुओं के तीर्थस्थल लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज दोपहर 1.30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाटबंदी के उत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी तादाद में यात्री घांघरिया पहुंच चुके हैं। गुरुद्वारा व लोकपाल मंदिरकी फूलों से भव्य सजावट की जा रही है। साथ ही सेना का बैंड भी उत्सव को यादगार बनाने के लिए हेमकुंड पहुंच रहा है।
हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह दस बजे आरंभ होगी। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा ¨सह ने बताया कि सुखमनी साहिब पाठ के साथ 11.25 बजे सबद-कीर्तन, दोपहर 12.20 बजे अरदास और दोपहर 12.30 बजे हुक्मनामा होगा। एक बजे गुरु ग्रंथ साहिब को पंज प्यारों की अगुआई में दरबार साहिब से सतखंड लाया जाएगा और फिर गुरुद्वारा के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
बताया कि कपाटबंदी के उत्सव में शामिल होने के लिए दिल्ली के सरदार जनक ¨सह के नेतृत्व में दो हजार श्रद्धालुओं का जत्था घांघरिया पहुंच चुका है। दूसरी ओर, लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद करने के लिए भ्यूंडार के ग्रामीण हेमकुंड साहिब पहुंचने लगे हैं। लोकपाल के कपाट भी दोपहर 1.30 बजे विधि-विधान पूर्व बंद किए जाएंगे।