कूड़े को स्वास्थ्य विभाग ने किया नष्ट
गोपेश्वर मंडल में बनाए क्वारंटाइन सेंटर से शहरी क्षेत्र में कूड़ा लाने पर शुक्रवार को स्थानीय
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 06:05 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 06:05 PM (IST)
गोपेश्वर : मंडल में बनाए क्वारंटाइन सेंटर से शहरी क्षेत्र में कूड़ा लाने पर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। लोगों का कहना है कि क्वारंटाइन सेंटर में ठहराए अधिकांश लोगों में कोरोना होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में नगर पालिका की गाड़ी द्वारा शहर में कूड़ा लाने से यहां भी संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। नगर निगम को कूड़े का निस्तारण शहर के बाहर ही करना चाहिए। जबकि नियमानुसार क्वारंटाइन सेंटर का कूड़ा चिकित्सा विभाग द्वारा कूड़ा निस्तारण यूनिट में ही निस्तारित किया जाना चाहिए। जिसे स्वास्थ्य विभाग ने ब्लीचिग पाउडर डालकर नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर नष्ट भी करवाया। जिसके बाद कूड़ा वाहन को पूरी तरह सेनिटाइज भी किया गया। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें