जूना अखाड़े की छड़ी यात्रा का किया स्वागत
संवाद सूत्र कर्णप्रयाग/थराली चारधाम यात्रा पूरी करते हुए श्रीपंचनाम जूनाअखाड़े की छड़ी यात्र
संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग/थराली: चारधाम यात्रा पूरी करते हुए श्रीपंचनाम जूनाअखाड़े की छड़ी यात्रा कर्णप्रयाग के लाटूगैर स्थित उमा माहेश्वर आश्रम पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। जैसे ही छड़ी यात्रा कर्णप्रयाग पहुंची तो मंदिर परिसर से जयकारों से साधू-संतों व साथ चल रहे महंतों का सत्कार कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उमा माहेश्वर मंदिर में पूजा विधान पूर्ण हुआ। जूना-अखाड़ा के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमगिरी महाराज, उपाध्यक्ष सरस्वती महाराज, महंत रतन गिरी ने कहा कि यात्रा के आयोजन का मुख्य लक्ष्य हिदू धर्म की अछाई को आमजनों तक पहुंचाना है साथ ही उत्तराखंड को आपदा मुक्त करने में सहयोग करना है। लाटूगैर मंदिर के महंत भोलानाथ महाराज ने कहा कि पहली बार राज्य में चल रही इस यात्रा से प्रदेशभर में धार्मिक जनजागरण का माहौल कायम रहेगा और देशभर में यात्रा का सुखद संदेश पहुंचेगा।
उधर थराली बाजार में भी अखाड़ा साधुओं का स्थानीय लोगों व मठ-मंदिर के सन्यासियों ने स्वागत किया। इस मौके पर नगरवासियों ने नगर में कलश यात्रा निकाल कर छड़ी यात्रा का स्वागत किया। यात्रा संयोजक प्रेमगिरी महाराज ने कहा कि अगले पड़ाव में छड़ी यात्रा कुमाऊं मंडल प्रवेश करेगी। यात्रा में महंत धीरज गिरी, पुष्कर राज महाराज, धनापत्ति रतन महाराज, बालेश्वर महादेव मंदिर महंत, रजनी शाहनंद गिरी महाराज आदि मौजूद थे। इस मौके पर प्रशासन द्वारा यात्रा स्वागत की व्यापक तैयारी की थी, यात्रा तैयारी में उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग देवानंद शर्मा, एनटी एमएस बत्र्वाल आदि मौजूद थे।