केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज ने सीमांत की सुरक्षा पर आइटीबीपी से ली जानकारी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने औली जोशीमठ पहुंचकर आइटीबीपी व सैन्य अधिकारियों से बार्डर क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की।
जोशीमठ, चमोली [जेएनएन]: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने औली जोशीमठ पहुंचकर आइटीबीपी व सैन्य अधिकारियों से बार्डर क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने जोशीमठ स्थित नृङ्क्षसह मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना भी की।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सेना के हेलीकॉप्टर से शुक्रवार को जोशीमठ पहुंचे। हेलीपैड पर उन्होंने कुछ देर तक सेना के अधिकारियों से बार्डर पर चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। औली स्थित भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीईंग संस्थान का निरीक्षण कर यहां संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी ली। संस्थान के प्रशिक्षुओं ने रॉक क्लाइंबिंग व पर्वतारोहण स्कीइंग व राफ्टिंग उपकरणों से गृह मंत्री को अवगत कराया। वे यहां की गतिविधियां देखकर प्रभावित हुए और संस्थान की सराहना की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग स्लोप का भी भ्रमण किया। कुछ देर सेना के गेस्ट हाउस में विश्राम करने के बाद वह सीधे जोशीमठ स्थित पौराणिक नृसिंह मंदिर के लिए रवाना हुए। नृसिंह मंदिर में रक्षा मंत्री ने भगवान की पूजा अर्चना व दर्शन कर देश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
यह भी पढ़ें: हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने किए बदरी विशाल के दर्शन
यह भी पढ़ें: इस बार चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद, ये सेवा भी शुरू