विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली के स्मिथ बिष्ट सेना में बने लेफ्टिनेंट, गोरखा रेजिमेंट में मिली तैनाती

Published: Sat, 07 Mar 2026 07:03 PM (IST)

चमोली के गोपेश्वर निवासी स्मिथ बिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। गया स्थित ओटीए से पासिंग आउट के ...और पढ़ें

बिहार के गया स्थित ओटीए में पासिंग आउट परेड के दौरान माता-पिता के साथ स्मिथ बिष्ट। साभार-स्वजन

बिहार के गया स्थित ओटीए में पासिंग आउट परेड के दौरान माता-पिता के साथ स्मिथ बिष्ट। साभार-स्वजन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जनपद के गोपेश्वर के रहने वाले स्मिथ बिष्ट की सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनाती हुई है। अपनी सफलता का श्रेय स्मिथ बिष्ट ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

शनिवार को बिहार के गया स्थित आफिसर्स प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

इसके बाद चमोली के गोपेश्वर के रहने वाले स्मिथ बिष्ट सेना में लेफ्टिनेंट बने। उन्हें गोरखा रेजिमेंट में तैनाती मिली है। इस समय उनकी पलटन पठानकोट में तैनात हैं।

स्मिथ बिष्ट की शैक्षिक पृष्ठभूमि

स्मिथ बिष्ट गोपेश्वर गांव के निवासी हैं। उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय, गोपेश्वर से और इंटरमीडिएट गुरु राम राय पब्लिक स्कूल से उत्तीर्ण की है।

स्मिथ बिष्ट बने सेना में लेफ्टिनेंट

इंटर के बाद स्मिथ ने देहरादून स्थित ग्राफिक एरा से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। स्मिथ बिष्ट ने विगत वर्ष सेना में टेक्निकल एंट्री शार्ट सर्विस कमीशन में सफलता हासिल की।

  • इसके तहत उन्होंने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है।

माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

स्मिथ के पिता ललित मोहन बिष्ट जीजीआइसी गोपेश्वर में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं, जबकि माता जया बिष्ट लासी में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। स्मिथ बिष्ट ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया।

यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में 281 नए अधिकारी हुए शामिल, गया OTA में हुई ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड

यह भी पढ़ें- IMA POP: आर्मी कैडेट कॉलेज के 48 कैडेट ग्रेजुएट, भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में हुए शामिल