दौड़ में जीआइसी कनखूल व जीजीआइसी कर्णप्रयाग प्रथम
संवाद सूत्र गौचर माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय 19वीं ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोि
संवाद सूत्र गौचर: माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय 19वीं ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू हुई। शुरू हो गई। प्रतियोगिता में कर्णप्रयाग ब्लॉक के 17 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहें हैं। पहले दिन अंडर 14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में मयंक कंडवाल राइंका कनखूल, बालिका वर्ग में अर्चना नेगी राबाइंका कर्णप्रयाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राइंका कर्णप्रयाग के विक्रम सिंह, जबकि बालिका वर्ग में रकंका सिदोली की अंजलि प्रथम रही। अंडर 19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राइंका सिदोली के पवन राणा और बालिका वर्ग में राइंका नैनीसैंण की सख्यिा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुकेश नेगी, सभासद अनिल नेगी, प्रधानाचार्य राइंका गौचर डॉ. केएस भंडारी, प्रधानाचार्य राबाइंका मनोरमा भंडारी, विनोद नेगी, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप खत्री, भरत नेगी, जेएस बिष्ट, गंभीर असवाल, एनपी नौटियाल, सोनू वर्मा, साधना कुवंर आदि मौजूद रहे।