चमोली में एक किलो कीड़ाजड़ी के साथ चार गिरफ्तार
उच्च हिमालय क्षेत्र में मिलने वाली कीड़ा जड़ी (यारसा गुंबा) के साथ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कीड़ा जड़ी का शक्तिवर्धक दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है।
चमोली, [जेएनएन]: उच्च हिमालय क्षेत्र में मिलने वाली कीड़ा जड़ी (यारसा गुंबा) के साथ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कीड़ा जड़ी का शक्तिवर्धक दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है।
पुलिस के अनुसार जोशीमठ में सुबह चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को रोका। तलाशी में एक किलो कीड़ा जड़ी मिली।
पुलिस ने हेमंत सिंह दानू निवासी इंद्रानगर एक बिंदुखत्ता थाना लालकुआं नैनीताल, कैलाश सिंह निवासी तकाना पिथौरागढ़, टेक सिंह दानू निवासी ग्राम भोरबलड़ा थाना कपकोट जिला पिथौरागढ़ और जसपाल सिंह दानू निवासी ग्राम भोरबलड़ा थाना कपकोट जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: थाईलैंड की हेरोइन के साथ दबोचे दो अंतरराज्यीय तस्कर
यह भी पढ़ें: जोशीमठ में आधा किलो कीड़ाजड़ी के साथ एक गिरफ्तार