कार पर पहाड़ी से गिरा मलबा, चालक घायल
कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह पहाड़ी से गिरे मलबे और पत्थर की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 11:07 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 06:13 AM (IST)
कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह पहाड़ी से गिरे मलबे और पत्थर की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। पुलिस प्रशासन की टीम ने घटना का जायजा लिया।
सोमवार सुबह 10 बजे कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग से एक ऑल्टो कार कर्णप्रयाग की ओर आ रही थी कि पहाड़ी से एकाएक गिरे मलबे व पत्थर की चपेट में आ गई, जिससे उसमें सवार आइटीआइ कर्णप्रयाग निवासी बुद्धिलाल पुत्र रमेश लाल घायल हो गए। थाना कर्णप्रयाग उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि घायल को उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जबकि कार में सवार अन्य दोनों लोग सामान्य हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें