Move to Jagran APP

सुरक्षित जीवन को पर्यावरण संरक्षण जरूरी चंडी प्रसाद भट्ट

संवाद सूत्र कर्णप्रयाग पूर्व डिप्टी स्पीकर स्व. डा. एपी मैखुरी की पुण्यस्मृति में आयोजित चित्र अना

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 07:06 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 07:06 PM (IST)
सुरक्षित जीवन को पर्यावरण संरक्षण जरूरी चंडी प्रसाद भट्ट
सुरक्षित जीवन को पर्यावरण संरक्षण जरूरी चंडी प्रसाद भट्ट

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग: पूर्व डिप्टी स्पीकर स्व. डा. एपी मैखुरी की पुण्यस्मृति में आयोजित चित्र अनावरण और पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पर्यावरणविद पद्मश्री चंडी प्रसाद भट्ट ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हिमालयन इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड टेक्नोलाजी के जरिये एपी मैखुरी ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और संव‌र्द्धन को लेकर जन जागरूकता शुरू की थी, जिससे लोग काफी जागरूक हुए। कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।

loksabha election banner

संस्थान प्रबंधक एसपी डिमरी ने संस्मरणों पर लिखी गई पुस्तक 'डा. एपी मैखुरी: सरलता की प्रतिमूर्ति, एक विराट व्यक्तित्व' का विमोचन करते हुए कहा कि समूचे हिमालयी क्षेत्र में बदलता पर्यावरण खतरे की घंटी है। सरकारों को विकास के साथ यहां रहने वाले ग्रामीणों की समस्याओं व सुविधाओं को वरीयता देनी होगी। उन्होंने डा. मैखुरी के संस्मरणों को पुस्तक के रूप में संजोने पर संस्थान प्रबंधक की सराहना की। कहा कि संस्थान में अध्ययनरत नौनिहाल संरक्षण व जल संर्वद्धन की दिशा में बेहतर प्रयास कर आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित पर्यावरण का संदेश देने का प्रयास करते रहे, यही डा. मैखुरी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर राकेश डिमरी, श्रीगुरुराम राम के कुलपति डा. यूएस रावत, हेमवंती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी, पूर्व सैनिक लीग चमोली के अध्यक्ष कर्नल डीएस बत्र्वाल, श्रीनंदा देवी राजजात समिति के महासचिव भुवन नौटियाल, प्रो. बीपी पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, हरिकृष्ण भट्ट, पोखरी की पूर्व प्रमुख रैजा चौधरी आदि ने स्व. मैखुरी के शिक्षा, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया। इससे पूर्व पद्मश्री पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट सहित अन्य ने संस्थान में लगे स्व. मैखुरी के चित्र का अनावरण किया। साथ ही दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर स्व. मैखुरी की धर्मपत्नी सावित्री मैखुरी, संस्थान के निदेशक राजेश मैखुरी, नवीन मैखुरी, सुरेंद्र डिमरी, हरीश चौहान, जिला पंचायत सदस्य ममता देवी, देवी प्रसाद मैखुरी, आशाराम मैखुरी, चक्रधर खंडूड़ी, वीरेंद्र सिंह, चंडी प्रसाद मैखुरी, शांति लाल सहित संस्थान के प्राध्यापक मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.