Move to Jagran APP

अनीता बनी जलागम समिति की अध्यक्ष

नारायणबगड़ ग्राम पंचायत असेड़ में जलागम प्रबंधन समिति का गठन कर ग्राम प्रधान अनीता बुटोला को स

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 05:29 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 05:29 PM (IST)
अनीता बनी जलागम समिति की अध्यक्ष
अनीता बनी जलागम समिति की अध्यक्ष

नारायणबगड़: ग्राम पंचायत असेड़ में जलागम प्रबंधन समिति का गठन कर ग्राम प्रधान अनीता बुटोला को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

loksabha election banner

ग्राम प्रधान अनीता बुटोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में वन दरोगा कैलाश रावत के दिशा निर्देशन में पूर्व चयनित जल जलागम समिति को भंग कर नई जलागम समिति का गठन किया गया। इसमें प्रधान अनीता बुटोला को नियमानुसार अध्यक्ष चुना गया। नौ सदस्यीय समिति में महिलाओं को तरजीह दी गई है। ग्राम पंचायत में समाजिक गतिविधियों की देखरेख और महिलाओं की सुरक्षा व सर्वांगीण विकास के लिए महिला मंगल दल का भी चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से सरिता देवी को अध्यक्ष, उíमला देवी को उपाध्यक्ष, सुनीता देवी को सचिव और अंबी देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में कलावती देवी, मधु देवी, सुशीला देवी, नीमा देवी, मीना देवी, माहेश्वरी देवी, विमला देवी, देवेश्वरी देवी, सावित्री देवी, चैता देवी, मधुली देवी, राखी देवी आदि मौजूद थे। (संसू)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.