आठ कार्यकर्ता किए निष्कासित
बड़कोट : नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल भाजपा पदाधिकारियों एवं काय
बड़कोट : नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का निष्कासन जारी है। भाजपा ने बड़कोट नगर पालिका परिषद चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साल साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की जिला अध्यक्ष श्याम डोभाल के नेतृत्व में एक बैठक हुई। जिला अध्यक्ष श्याम डोभाल ने कहा कि बड़कोट नगर पालिका के चुनाव में अध्यक्ष तथा सभासद के लिए भाजपा प्रत्याशी एवं अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वाले पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में प्रताप रावत, जयेंद्र ¨सह रावत, अजय रावत, संगीता चौहान, प्रवीन रावत, ललिता भंडारी, सीमा असवाल व नरोत्तम चौहान को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। (संसू)