गुड्डू के बाद भाजपा को बलवीर का झटका
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: थराली विधानसभा उप चुनाव में हाल ही में भाजपा में घर वापसी करने वाले गुड्डू ल
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: थराली विधानसभा उप चुनाव में हाल ही में भाजपा में घर वापसी करने वाले गुड्डू लाल की बगावत के बाद अब दूसरा झटका लगा है। टिकट के दावेदार बलवीर घुनियाल ने भाजपा के प्रदेश मंत्री पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि भाजपा के कुछ नेता घुनियाल को मनाने में जुटे हैं। भाजपा को थराली विधानसभा में प्रत्याशी मुन्नी देवी की जीत को लेकर सहानुभूति लहर की उम्मीद है।
विकासखंड घाट के जिला पंचायत सदस्य गुड्डू लाल की घर वापसी और फिर बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान से भाजपा पहले ही परेशान हैं। भाजपा की रणनीति थी कि उप चुनाव से पहले गुड्डू लाल को अपने पाले में लाकर पार्टी व प्रत्याशी की स्थिति मजबूत बनाई जाए। इसमें वे सफल भी रहे। लेकिन नामांकन से पहले ही गुड्डू लाल की बगावत से भाजपा की छिछलेदार होकर रह गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में गुड्डू लाल निर्दलीय ताल ठोककर 7089 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। तब भाजपा ने उनकी बगावत को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया था, लेकिन भारी मत पाने के बाद भाजपा को उनके जनाधार का अहसास हुआ था। यही कारण है कि इस बार उप चुनावों से पहले गुड्डू लाल को भाजपा ने अपने खेमे में करने की कोशिश की। हालांकि भाजपा उनके समर्थकों को विश्वास में न लेने की भूल कर बैठी। इसका नतीजा है कि गुड्डू लाल फिर से मैदान में ताल ठोंकने के लिए नामांकन फार्म भी खरीद चुके हैं। अब भाजपा के पैनल में टिकट के तीसरे दावेदार व भाजपा के प्रदेश मंत्री बलवीर घुनियाल ने भी मुन्नी देवी को टिकट दिए जाने के बाद बगावत का ऐलान किया है। उन्होंने दस मई को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन की घोषणा कर उम्मीदवारी के लिए फार्म भी ले लिया है। घुनियाल का आरोप है कि भाजपा ने हमेशा उनकी उपेक्षा की है। जिससे वे आहत हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता बलवीर घुनियाल ¨पडर घाटी में देवाल के रहने वाले हैं। उनके बगावती सुर को भाजपा गंभीरता से ले रही है। भाजपा के चुनाव प्रभारी उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन ¨सह का कहना है कि बलवीर घुनियाल को मनाने के प्रयास हो रहा हैं। घुनियाल भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी है। उम्मीद की कि उन्हें मना लिया जाएगा।