Move to Jagran APP

Chamoli News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- हम न किसी को छेड़ते हैं और न गुस्ताखी करने पर छोड़ते हैं

Chamoli News रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा की अग्रिम चौकी माणा वेस्ट कैंप में जवानों संग विजयदशमी मनाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि भारत ने आज तक किसी देश पर हमला नहीं किया।

By Jagran NewsEdited By: Sunil NegiPublished: Wed, 05 Oct 2022 08:29 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 08:29 PM (IST)
Chamoli News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- हम न किसी को छेड़ते हैं और न गुस्ताखी करने पर छोड़ते हैं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चमोली के औली में जवानों के साथ शस्त्र पूजा की।

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने आज तक किसी भी देश पर हमला नहीं किया है और न ही किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा किया है। लेकिन, अगर कोई आंख दिखाएगा तो भारत माफ नहीं करेगा। क्योंकि हम न किसी को छेड़ते हैं और न गुस्ताखी करने पर किसी को छोड़ते हैं।

loksabha election banner

जवानों के साथ मनाई विजयदशमी

रक्षा मंत्री उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा से सटी सेना की अग्रिम चौकी माणा वेस्ट कैंप और औली में तैनात सेना, आइटीबीपी व बीआरओ जवानों के साथ विजयदशमी का त्योहार मनाने यहां पहुंचे थे। उनके साथ थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे भी मौजूद थे। जवानों को शुभकामनाएं देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जवानों से मिलकर उन्हें हमेशा गर्व होता है। इसलिए विजयदशमी के पर्व पर वे सैनिकों के साथ खुशियां बांटने आए हैं।

भारतीय सेना की गिनती विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में

जवानों का हौसला बढ़ाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारतीय सेना की गिनती विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में होती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ी है। वैश्विक मंच पर किसी भी मुद्दे पर भारत के पक्ष को गंभीरता से सुना जाता है।

  • देश की सुरक्षा में सीमा की हिफाजत के साथ ही प्राकृतिक आपदा में लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने और आंतरिक सुरक्षा के खतरों से निपटने में हमारे सैनिक बहुआयामी भूमिका निभाते हैं।

जवानों ने देशभक्ति गीत की दी प्रस्तुति

रक्षा मंत्री ने कहा कि लद्दाख के गलवान में सेना ने करिश्माई काम कर पासा पलट दिया, जो अदभुत है। सेना के इसी जज्बे से देशवासियों के हौसले बुलंद हैं। इस दौरान उन्होंने जवानों से गाने का आग्रह भी किया। इसके बाद जवानों ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें- दशहरा मनाने चीन सीमा पर पहुंचे Rajnath Singh, बदरीनाथ धाम में किए भगवान बदरीश के दर्शन

औली में शस्त्र पूजा के बाद बदरी विशाल के दर्शन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चमोली के औली में जवानों के साथ शस्त्र पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां शास्त्रों के साथ शस्त्रों की भी पूजा होती है। इतना ही नहीं, भारत में किसान अपने हल की भी पूजा करते हैं।

  • शस्त्र पूजा में उनके साथ थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी, लेफ्टिनेंट जनरल पी. मैथ्यू सहित सेना और आइटीबीपी के जवान भी मौजूद रहे।

माणा पास की अग्रिम चौकियों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद रक्षा मंत्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बदरी विशाल के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में मंदिर समिति एवं तीर्थपुरोहितों ने अंगवस्त्र, तुलसी माला एवं प्रसाद भेंट करते हुए रक्षा मंत्री का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: Dehradun Ravan Dahan: बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, लंकापति का अहंकार हुआ चूर; धू धू कर जला रावण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.