विवाहित की मौत, सास, ससुर व पति पर मुकदमा
संवाद सूत्र थराली थराली विकासखंड के कल्याणी गांव में बीते गुरुवार को नवविवाहिता की संदि
संवाद सूत्र, थराली : थराली विकासखंड के कल्याणी गांव में बीते गुरुवार को नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि बीते गुरुवार को थराली विकासखंड के कल्याणी गांव में नवविवाहिता तमन्ना जोशी (20 वर्ष) पत्नी प्रकाश चंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएसचसी कर्णप्रयाग भेजा गया था। इस बीच शनिवार को मृतका के पिता देवाल विकासखंड के नलधूरा गांव निवासी मोहनानंद जोशी ने राजस्व उपनिरीक्षक ग्वालदम चौकी में एक तहरीर दी। जिसमें मृतका के पति प्रकाश चंद्र जोशी, ससुर कांती प्रसाद जोशी व सास पार्वती देवी के खिलाफ दहेज के लिए उनकी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर राजस्व पुलिस द्वारा नामजद आरोपितों के के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए, 498बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले में जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी हो सकती है।