Move to Jagran APP

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, केंद्र का पुतला फूंका

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 09:52 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 09:52 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, केंद्र का पुतला फूंका
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, केंद्र का पुतला फूंका

जागरण टीम, गढ़वाल: कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसियों ने बुधवार को पहाड़ में जगह-जगह केंद्र सरकार का पुतला फूंककर रोष जाहिर किया। पेट्रोल, डीजल और सब्जियों समेत जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान छूट रहे हैं। कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों के इशारों पर काम कर रही है और उसी के लिए नीतियां बनाई जा रही हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश है, जिसका जवाब आगामी चुनाव में दिया जाएगा।

loksabha election banner

पौड़ी: बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एजेंसी चौक में केंद्र सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस के जिला महामंत्री वीर प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आम आदमी महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है।

इस मौके पर नगर कार्यकारी अध्यक्ष अनूप कंडारी, कमला रावत, बीरेंद्र रावत, नीलम रावत, संजय डबराल, रेखा भंडारी, संजय डुकलान, युद्धवीर रावत, भरत सिंह रावत, प्रतीक बिष्ट सूरज सिंह आदि शामिल थे।

गोपेश्वर: पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्य कार्यालय से बस स्टेशन तक केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। बस स्टेशन पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। जनता की रसोई जलना मुश्किल हो गई है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में जनता को भाजपा को सबक सिखाना होगा। इस दौरान कांग्रेसियों ने विकासनगर घाट में सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन को भी अपना समर्थन दिया। कहा कि सरकार को तत्काल घाट की जनता की जायज मांग माननी चाहिए। अन्यथा इस मसले पर भी कांग्रेस पार्टी जिलेभर में आंदोलन चलाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, हरिकृष्ण भटट, संदीप झिक्वांण, तेजवीर सिंह कंडेरी, संदीप भंडारी, हरेंद्र सिंह राणा, आनंद सिंह पंवार, अनीता नेगी, दीवान सिंह बिष्ट, विशेश्वरी देवी समेत कई कांग्रेसी शामिल थे।

नई टिहरी : महंगाई और बेरोजगारी से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को नारेबाजी करते हुए नई टिहरी हनुमान चौक पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। रोजगार देने की बात करने वाली सरकार में युवा सबसे ज्यादा परेशान हैं। कोरोनाकाल में घर आए प्रवासी रोजगार के लिए भटक रहे हैं। किसान अपनी मांग को लेकर सड़कों पर हैं, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी जा रही है। पुतला फूंकने वालों में महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, खुशीलाल, नवीन सेमवाल, अनीस खान, दीपक चमोली, लखवीर चौहान आदि शामिल थे।

रुद्रप्रयाग: बुधवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता मुख्य बाजार हनुमान चौक पर एकत्रित हुए और महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस की जनपद प्रभारी सरोजिनी कैंतुरा ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण लगाने में नाकाम रही है। बेरोजगारी भी निरंतर बढ़ती जा रही है, लेकिन उन्हें रोजगार दिलाने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

नौगांव : बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसान नीति के विरोध में यमुना घाटी कांग्रेस कमेटी ने नौगांव चौराहे पर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.