Move to Jagran APP

गैरसैंण पर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने

विधानसभा में कांग्रेस के ताजा स्टैंड से गैरसैंण को लेकर सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। कांग्रेस ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग उठाकर इस पर अपना रुख साफ कर दिया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 09:15 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 11:18 AM (IST)
गैरसैंण पर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने
गैरसैंण पर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने

गैरसैंण, [राज्य ब्यूरो]: विधानसभा में कांग्रेस के ताजा स्टैंड से गैरसैंण को लेकर सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। कांग्रेस ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग उठाकर इस मसले पर अपना रुख साफ कर दिया है। साथ ही कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि सत्र में आगे भी उसका यही रुख रहेगा। कांग्रेस के इस स्टैंड से सरकार कुछ असहज नजर आई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मसले पर पलटवार कर कांग्रेस को ही घेरते हुए कहा कि दस वर्षों तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही, तब उन्होंने इस दिशा में कोई कदम क्यों नहीं उठाया। उन्होंने सदन में कांग्रेस के हंगामे को मात्र एक राजनीतिक कदम और नाटक करार दिया।

loksabha election banner

सदन में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का मसला इस सरकार के कार्यकाल में लगातार दूसरी बार उठा है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने इस मसले को उठाया था। आश्चर्यजनक रूप से तब कांग्रेस इस मसले पर चुप्पी साधे रही। मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जिस तरह कांग्रेस ने स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने को लेकर हंगामा काटा, उसकी उम्मीद शायद भाजपा को भी नहीं थी।

उप नेता प्रतिपक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक में सुबह इस मसले को रखा गया था। सभी ने इस पर सहमति जताते हुए सदन में मुद्दा उठाने का निर्णय लिया। कांग्रेस ने इस मसले पर अपना स्टैंड साफ कर दिया है। अब भाजपा तय करे और सरकार जनता को बताए कि उन्हें क्या करना है। कांग्रेस विधायक मनोज रावत ने कहा कि सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी घाषित करे। आज केंद्र व प्रदेश, दोनों जगह भाजपा की सरकारें हैं। भाजपा को इस मसले पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

कांग्रेस के इस रुख पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में इस तरह का विरोध सही नहीं है। एक साल पहले तक कांग्रेस का शासन था। यदि वे यह निर्णय लेना चाहते तो ले सकते थे। अब यह केवल कांग्रेस की नाटकबाजी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गैरसैंण में राज्यपाल का अभिभाषण व बजट सत्र आयोजित कर अपनी मंशा साफ कर दी है। आने वाले दिनों में बजट भी पास होगा। इस मसले पर हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं। हम जो कर रहे हैं, वह जनता को दिख रहा है। कांग्रेस केवल विरोध की राजनीति कर रही है।

 यह भी पढ़ें: बाइक से गैरसैंण पहुंचे यह विधायक, जानिए

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऑलवेदर रोड का लिया जायजा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.