Move to Jagran APP

कांग्रेस हमलावर, बंशीधर भगत का पुतला फूंका

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 09:44 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 09:44 PM (IST)
कांग्रेस हमलावर, बंशीधर भगत का पुतला फूंका
कांग्रेस हमलावर, बंशीधर भगत का पुतला फूंका

जागरण टीम, गढ़वाल: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। गढ़वाल में बुधवार को कांग्रेसियों ने जगह-जगह बंशीधर भगत का पुतला फूंककर आक्रोश का इजहार किया। उन्होंने बंशीधर भगत से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।

loksabha election banner

नई टिहरी: बुधवार को कांग्रेस कार्यकत्र्ता पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए हनुमान चौक पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर अमर्यादित टिप्पणी कर महिलाओं का अपमान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल माफी मांगनी चाहिए। पुतला फूंकने वालों में प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व प्रमुख भिलंगना विजय गुनसोला, पूर्व अध्यक्ष सूरज राणा, राजेंद्र डोभाल आदि शामिल थे।

पौड़ी: बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष विनोद दनोशी ने कहा कि भाजपा नेता सत्ता के घमंड में नैतिकता खो चुके हैं। भाजपा नेता महिलाओं का सम्मान तक करना भूल गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंशीधर भगत से नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने भगत का पुतला भी फूंका। विरोध प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट, प्रदेश संयोजक यूथ कांग्रेस नितिन बिष्ट, प्रतीक बिष्ट, रेखा भंडारी, पदमेंद्र बिष्ट, आस्कर रावत, शुभम रावत, रोहित गुसाई, राजेश भंडारी, नवीन नेगी आदि शामिल थे।

श्रीनगर गढ़वाल: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को लेकर अमर्यादित बयान देने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गोला पार्क पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला फूंककर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने डालमियां धर्मशाला में आयोजित बैठक में कहा कि आगामी विधानसभा में अपनी हार की संभावना को देखते हुए भाजपा नेता बौखला गए हैं, इसलिए वह अपशब्द बोलने पर आमादा हैं। वह नारी जाति का भी सम्मान नहीं कर रहे हैं। भगत का पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस श्रीनगर अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, पीसीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी, महिला कांग्रेस मीना रावत, पूर्व सभासद सुधांशु नौडियाल, भगत सिंह डागर, पार्टी के मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, पालिका सभासद कु. विनोद मैठाणी, संजय फौजी, परवेज अहमद आदि शामिल थे।

कर्णप्रयाग: नगर कांग्रेस कमेटी गौचर ने नेता प्रतिपक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर मुकेश नेगी, हरीश नयाल, रेखा कांडपाल, इंदु पंवार, त्रिवेन्द्र सिंह सहित तमाम कांग्रेस कार्यकत्र्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.