जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
गोपेश्वर: देश के विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत पर जिले के
गोपेश्वर: देश के विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत पर जिले के कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय से बस स्टेशन तक विजय जुलूस निकाला। कांग्रेसियों ने कहा कि अब मोदी नेतृत्व वाली सरकार से देश की जनता तंग आ चुकी है। लिहाजा देश में अब कांग्रेस पार्टी का राज निश्चित है। इस मौके पर पूर्व डिप्टी स्पीकर अनुसूया प्रसाद मैखुरी, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरेंद्र ¨सह राणा, कांग्रेस नेता संदीप ¨झक्वांण, महेंद्र ¨सह नेगी, दर्शन ¨सह रावत, गोपाल ¨सह रावत, वाइएस बत्र्वाल, र¨वद्र ¨सह नेगी समेत कई कांग्रेसी शामिल थे। दूसरी ओर नंदप्रयाग में प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर ¨सह कंडेरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आतिशबाजी की। इस अवसर पर गीता देवी, चंद्रशेखर पल्लव, बुद्धि ¨सह रावत, दर्शन ¨सह, पंकज बहुगुणा, नरेंद्र कठैत मौजूद थे।