विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली के गोपेश्वर में मुख्यमंत्री धामी का ऐतिहासिक रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

Published: Wed, 15 Jul 2026 01:08 PM (IST)

चमोली जिले के गोपेश्वर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें बस अड्डे से पुलिस लाइन मैदान तक भारी जनसैलाब उमड़ा।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री धामी का गोपेश्वर में भव्य रोड शो आयोजित हुआ

  2. बस अड्डे से पुलिस लाइन मैदान तक उमड़ा भारी जनसैलाब

  3. सीएम ने 'सेवा, सुशासन, समर्पण' कार्यक्रम में भाग लिया

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। चमोली जिले के गोपेश्वर में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य रोड शो आयोजित किया गया। इस दौरान बस अड्डे से पुलिस लाइन मैदान तक जनसैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री धामी का ऐतिहासिक स्वागत किया गया।हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।  

बस अड्डे से पुलिस लाइन मैदान तक आयोजित रोड शो में हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ पड़े। मार्ग के दोनों ओर खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा, जयघोष और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

भव्य स्वागत

रोड शो में मातृशक्ति, युवा, बुजुर्ग, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। अनेक स्थानों पर लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उनसे संवाद भी किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान की सराहना की। लोगों ने कहा कि सरकार पहली बार स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है, जिससे शासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

मुख्यमंत्री का यह रोड शो जनसमर्थन, जनविश्वास और प्रदेश सरकार के प्रति लोगों के बढ़ते भरोसे का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मिनी स्टेडियम हेलीपैड, गोपेश्वर पहुंचे। दोपहर में पुलिस लाइन, गोपेश्वर में आयोजित 'सेवा, सुशासन, समर्पण एवं जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम धामी कार्यक्रम के बाद मिनी स्टेडियम हेलीपैड, गोपेश्वर से देहरादून लौटेंगे।

यह भी पढ़ें- पांचवें-छठवें वेतनमान के पेंशनरों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने दी 38 करोड़ की सौगात; महंगाई भत्ते को मंजूरी

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में विकास को मिली गति, CM धामी ने 17 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी