विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली में रात से बारिश, ठंड बढ़ी, भनैरपानी में पत्थर गिरने से बद्रीनाथ हाईवे बाधित

Published: Fri, 12 Jun 2026 07:40 AM (IST)

चमोली में गुरुवार रात से लगातार बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है। भनैरपानी के पास पहाड़ी से पत्थर ...और पढ़ें

AI Image

AI Image

HighLights

  1. चमोली में गुरुवार रात से लगातार बारिश जारी।

  2. मौसम में गिरावट से लोगों को ठंड का अहसास।

  3. भनैरपानी में पत्थर गिरने से बद्रीनाथ हाईवे अवरुद्ध।

जागरण संवाददाता, चमोली। जनपद में गुरुवार रात्रि से लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है और तापमान में गिरावट आने से स्थानीय लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।

इस बीच, बारिश की वजह से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनैरपानी (पीपलकोटी) के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण बाधित हो गया है। मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है और हाईवे को दोबारा खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

राहत की बात यह है कि जिले के अन्य सभी स्थानों पर हाईवे पूरी तरह सुचारू है। प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।