विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के चमोली में कर्णप्रयाग गैरसैंण हाईवे पर भूस्खलन, स्कूटी दबी... बाल-बाल बचे सवार

Published: Thu, 24 Sep 2026 11:40 AM (IST)

उत्तराखंड के चमोली में कर्णप्रयाग गैरसैंण हाईवे पर सिमली के पास भूस्खलन हुआ, जिससे एक स्कूटी मलबे में दब गई, ...और पढ़ें

HighLights

  1. कर्णप्रयाग गैरसैंण हाईवे पर सिमली के पास भूस्खलन

  2. भूस्खलन से स्कूटी मलबे में दबी, सवार सुरक्षित

  3. हाईवे अवरुद्ध, मलबा हटाने का काम जारी

संवाद सूत्र, सिमली। कर्णप्रयाग गैरसैंण हाईवे पर सिमली के पास भूस्खलन से स्कूटी सवार बाल-बाल बचे, स्कूटी मलबे में दब गई है। हाईवे खोलने का काम जारी है।

सुबह आठ बजे करीबन नेशनल हाईवे पर सिमली व सिरोली के बीच अचानक भूस्खलन हुआ। पहले पत्थर गिरने से भूस्खलन का अंदेशा भांपकर हाइवे पर चल रहा स्कूटी सवार स्कूटी छोड़ कर भाग गया।

देखते ही देखते भारी भूस्खलन से हाईवे बाधित हो गया। जेसीबी मशीन से हाईवे से मलबा हटाने के काम में लगी है। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लगी है।