जम्मू-कश्मीर के पुंछ में चमोली के जवान की पेट्रोलिंग के बाद हार्ट अटैक से मौत
कोटकंडारा क्षेत्र के सुनाली गांव निवासी आठवीं गढ़वाल राइफल्स जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात सुरेंद्र सिंह नेगी(38 वर्ष) की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
कर्णप्रयाग(चमोली), जेएनएन। सीमांत जनपद चमोली के कोटकंडारा क्षेत्र के सुनाली गांव निवासी आठवीं गढ़वाल राइफल्स जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात सुरेंद्र सिंह नेगी(38 वर्ष) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुरेंद्र सिंह नेगी रविवार शाम पेट्रोलिंग के बाद कमरे पर लौटे थे। उनकी मौत की खबर से परिवार सदमे में है। वहीं, क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक जवान का शव मंगलवार तक उनके गांव पहुंचेगा।
प्रधान सुनाली प्रदीप सिंह नेगी ने बताया कि जवान सुरेंद्र सिंह परिवार में सबसे छोटे थे। उनके 83 वर्षीय वृद्ध पिता गोविंद सिंह भी सेना से रिटायर्ड हैं जबकि उनके बडे भाई सुलभ सिंह आर्मी से रिटायर्ड और एक मझले भाई दुलभ सिंह भी गढ़वाल राइफल में कार्यरत हैं।
उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह जम्मू आर्मी हेडक्वार्टर से उनके बडे भाई सुलभ को आर्मी के सीओ ने जवान सुरेंद्र सिंह के पेट्रोलिंग के बाद कमरे में लौट सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सैनिक जवान की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोक कर बुरा हाल है। 2005 में आठवीं गढ़वाल राइफल में भर्ती जवान सुरेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी अंजू और दो बच्चों को छोड़ गए हैं, जो वर्तमान में देहरादून में रहते हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर क्रेन और लोडर खाई में गिरे, दो की मौत; एक घायल
युवक ने पंखे से लटककर दी जान
रायवाला में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बासंती मंदिर रोड रायवाला गांव निवासी तेजपाल(34 वर्ष) अपने पिता के साथ मिलकर ठेकेदारी का कार्य करता था। उनका शव पंखे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। सोमवार की सुबह उसने अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। घर के लोगों को बहुत देर बाद इस घटना का पता चला। सूचना पाकर ग्राम प्रधान सागर गिरि और पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही स्वजनों ने शव को पंखे से उतार दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी और कोटद्वार में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, पांच घायल