Move to Jagran APP

Chamoli Accident: रस्सियों से खाई में उतरी रेस्‍क्‍यू टीम, इमरजेंसी लाइट के सहारे 5 शवों को सड़क तक पहुंचाया

Chamoli Accident चमोली के हेलंग उर्गम पल्ला जखोला मोटरमार्ग पर हुई टाटा सूमो दुर्घटना में रेस्‍क्‍यू आपरेशन खतरे से खाली नहीं था। रेस्‍क्‍यू टीम रस्सियों के सहारे खाई में उतरी और इमरजेंसी लाइट की मदद से पांच शवों को सड़क तक पहुंचाया।

By Jagran NewsEdited By: Sunil NegiPublished: Sat, 19 Nov 2022 09:36 AM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 09:36 AM (IST)
Chamoli Accident: रस्सियों से खाई में उतरी रेस्‍क्‍यू टीम, इमरजेंसी लाइट के सहारे 5 शवों को सड़क तक पहुंचाया
रात्रि भर शवों को जेनरेटर व इमरजेंसी की रोशनी में शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली): हेलंग उर्गम पल्ला जखोला मोटरमार्ग पर हुई टाटा सूमो दुर्घटना में पांच सौ मीटर खाई में गिरे शवों तक पहुंचना भी किसी मुश्किल कार्य से कम नहीं था।

loksabha election banner

शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व पुलिस की टीम ने रस्सियों के सहारे खाई में जाकर पहाड़ी में इधर-उधर गिरे शवों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। रात्रि भर शवों को जेनरेटर व इमरजेंसी की रोशनी में शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। शवों का सड़क में ही पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है।

खड़ी चट्टान तक पहुंचना किसी खतरे से कम नहीं

बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त में वाहन में घायलों को निजी वाहनों से उर्गम चिकित्सालय तक पहुंचाया गया। हालांकि यहां से एंबुलेंस से जोशीमठ ले जाया गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस खड़ी चट्टान तक पहुंचना किसी खतरे से कम नहीं है। एसडीआरएफ की टीम जिस हौसले के सहारे मौके पर पहुंची वह काबिले तारीफ है।

मृतकों की सूची

  1. दलीप सिंह चौहान (51 वर्ष) पुत्र धन सिंह निवासी उछ ग्वाड।
  2.  सिताब सिंह चौहान (61) पुत्र धन सिंह निवासी उछ ग्वाड।
  3. सुबोध सिंह (27 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह निवासी किमाणा।
  4.  विक्रम सिंह (43 वर्ष) पुत्र मंगल निवासी कलकोट।
  5. कश्मीरा देवी (46 वर्ष) पत्नी जीतपाल निवासी किमाणा।
  6. लक्ष्मण सिंह (37 वर्ष) पुत्र बचन सिंह निवासी कलकोट।
  7. ताजवर सिंह (46 वर्ष) पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक।
  8. राजेश्वरी (43 वर्ष) पत्नी ताजवर निवासी डुमक।
  9. गजेंद्र सिंह (50 वर्ष) पुत्र शेर सिंह ग्राम निवासी जखोल।
  10. रणजीत सिंह (70 वर्ष) पुत्र अमर सिंह ग्राम निवासी पल्ला।
  11. गब्बर सिंह (70 वर्ष) पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई।
  12. शिव सिंह (60 वर्ष) पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ।

घायलों की सूची

  1. अजीत यादव पुत्र भारत सिंह निवासी प्रयागराज
  2. रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह निवासी हापुड।
  3.  महावीर सिंह (38) पुत्र शेर सिंह।

स्वस्थ व्यक्तियों के नाम

  1.  हेमन्त चौहान (20 वर्ष) पुत्र जवाहर निवासी कलकोट।
  2.  जीतपाल (50 वर्ष) पुत्र हरि सिंह निवासी किमाणा।

वाहन दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर राज्यपाल ने जताया दुख

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चमोली जिले की जोशीमठ तहसील के अंतर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त स्वजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

यह भी पढ़ें: Dehradun Accident: दो सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल, सहस्रधारा रोड व कौलागढ़ निकट देर रात हुए हादसे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.