चार लोगों से भरा मैक्स वाहन खाई में गिरा
गोपेश्वर चमोली से निजमुला मोटर मार्ग पर थल्ली तोक पर एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। मै
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 09:47 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 06:38 AM (IST)
गोपेश्वर: चमोली से निजमुला मोटर मार्ग पर थल्ली तोक पर एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। मैक्स में सवार चारों लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया। मैक्स ब्यारा से सेंजी जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि अंधेरा होने और गहरी खाई में उतरने के लिए पर्याप्त संसाधन न होने से रेस्क्यू के काम में दिक्कत आ रही है। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें