भाजपाइयों पर मुकदमा दर्ज
गौचर : थाना क्षेत्र कर्णप्रयाग अंतर्गत गौचर में शनिवार को भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच
गौचर : थाना क्षेत्र कर्णप्रयाग अंतर्गत गौचर में शनिवार को भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए झगड़े में एक कांग्रेसी घायल हो गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्टिग चौकी गौचर में तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 323, 504 व 506 में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं भाजपाइयों ने कहा कि यह कांग्रेस की ओर से रचा गया षड्यंत्र है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात्रि 10 बजे वे अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी कार्यालय गौचर के समीप खड़े थे। तभी वहां कुछ भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और गाली-गलौच के साथ हाथापाई पर उतारू हो गए। मारपीट में बंदरखंड निवासी देवेंद्र कनवासी को एक व्यक्ति ने बाइक से टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। चौकी प्रभारी गौचर आशीष रवियान ने बताया कि नगर कांग्रेस गौचर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष गजेंद्र नयाल ने इस घटना को सुनियोजित षड्यंत्र बताया। (संसू)