कार खाई में गिरी चार लोग घायल
सोमवार रात देवाल से बमणबेरा जा रही एक आल्टो कार हाटकल्याणी गांव के समीप अनियंत्रित हो कर खाई मे जा गिरी।
देवाल: सोमवार रात देवाल से बमणबेरा जा रही एक आल्टो कार हाटकल्याणी गांव के समीप अनियंत्रित हो कर खाई मे जा गिरी। दुर्घटना में चालक समेत चार लोग घायल हो गए हैं। यह सभी बमणबेरा के रहने वाले हैं। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवाल में भर्ती कराया गया। इनमें दो गंभीर घायलों को श्रीनगर रेफर कर दिया है।
घायलों में कार सवार विजय प्रसाद (23) सावित्री देवी (70) गंभीर चोट आई जबकि चालक हरीश चंद्र (40) व आयुष (12) वर्ष घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवाल प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल विजय प्रसाद व सावित्री देवी को उपचार के बाद हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। (संसू)
-फोटो-4केपीआरपी- 1 देवाल-बमणबेरा मोटर मार्ग पर कार दुर्घटना के घायलों को खाई से लाते ग्रामीण। जागरण