कर्णप्रयाग में चंद्रेश्वरी, गैरसैंण में शशि बनी ब्लॉक प्रमुख
कर्णप्रयाग कर्णप्रयाग विकासखंड के प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित चंद्रेश्वरी देवी ने निर्दलीय प्रत्या
कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग विकासखंड के प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित चंद्रेश्वरी देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी अंजना देवी को तीन वोटों से हराकर जीत हासिल की। चंद्रेश्वरी को 17 व अंजना को 14 मत हासिल हुए। जबकि ज्येष्ठ उपप्रमुख पर प्रदीप सिंह विजयी रहे उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी गजेन्द्र सिंह को तीन मतों से हराया। वहीं कनिष्ठ उपप्रमुख में भाजपा की अनिता देवी विजयी रहीं उन्होंने कांग्रेस की अंजना देवी को चार मतों से हराया।
इसी तरह गैरसैंण विकासखंड में भी प्रमुख पद पर भाजपा की शशि देवी ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी के बिरेन्द्र आर्य को सात मतों से पराजित कर जीत हासिल की। जबकि ज्येष्ठ उपप्रमुख में प्रभा देवी व कनिष्ठ उपप्रमुख में हितेन्द्र कुंवर विजयी रहे। जबकि देवाल विकासखंड में प्रमुख, उपप्रमुख व कनिष्ठ उपप्रमुख पदों पर दर्शन दानू प्रमुख, ज्येष्ठ उपप्रमुख संगीता देवी, कनिष्ठ उपप्रमुख हीरा सिंह निर्विरोध चुने गए थे। वहीं थराली में भाजपा की कविता देवी ने विजयश्री हासिल कर प्रमुख पद पर कब्जा किया। विजयी प्रत्याशियों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।