Move to Jagran APP

चमोली व रुद्रप्रयाग के भाजपाई गौचर में जुटे

संवाद सूत्र, गौचर: गढ़वाल संसदीय सीट पर होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भ्

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 05:38 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 05:38 PM (IST)
चमोली व रुद्रप्रयाग के  भाजपाई गौचर में जुटे
चमोली व रुद्रप्रयाग के भाजपाई गौचर में जुटे

संवाद सूत्र, गौचर: गढ़वाल संसदीय सीट पर होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा चमोली व रुद्रप्रयाग संगठन ने कमर कस ली है। 19 फरवरी को भाजपा के श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन आयोजन से पूर्व मंगलवार को गौचर में जुटे भाजपा चमोली व रुद्रप्रयाग जनपद से पहुंचे भाजपा के विधायकों, प्रकोष्ठ मोर्चा, बूथ पालक, शक्ति केन्द्र सहित मंडलों के पदाधिकारियों की तैयारी बैठक हुई।

loksabha election banner

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक मंत्री धन सिंह रावत ने त्रिशक्ति सम्मेलन को सफल बनाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ता से करते हुए कहा कि त्रिशक्ति सम्मेलन में पार्टी से जुटे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पहुंचाने व वापस ले जाने के लिए क्षेत्रीय विधायकों को काम सौंपा गया है। बैठक में जनपद रुद्रप्रयाग व चमोली से आए पार्टी जिलाध्यक्ष, मंडल, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र व मोर्चा अध्यक्ष, संयोजकों को आसन्न लोकसभा चुनावों से पूर्व पार्टी की रणनीति संबधी जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक धन सिंह रावत व भाजपा प्रदेश महामंत्री खजानदास ने कहा कि गढ़वाल संसदीय सीट पर भाजपा का त्रिशक्ति सम्मेलन 19 फरवरी को श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित होना है जिसमें पार्टी के सभी जिम्मेदार व दायित्वधारी सहित कार्यकर्ताओं की भागीदारी जरूरी होगी।

इस मौके पर कर्णप्रयाग विधायक सुरेन्द्र नेगी, बदरीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट, थराली मुन्नी देवी शाह, रुद्रप्रयाग के भरत चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरला खंडूड़ी, जनपद चमोली जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, रुद्रप्रयाग अध्यक्ष विनोद कपरवाण, महामंत्री पंकज डिमरी, टीका प्रसाद मैखुरी, गजेन्द्र रावत, पालिका अध्यक्ष गौचर अंजू बिष्ट, दमयंती रतूड़ी, मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.