Move to Jagran APP

विकास को छोड़ गैरसैंण मुद्दे पर भाजपा ने बदले सुर: नैथानी

कांग्रेस नेता और पूर्व काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है। कुकिंग गैस की कीमत में वृद्धि कर केंद्र और राज्य सरकार जनता को भ्रमित कर रही हैं।

By Edited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 10:18 AM (IST)
विकास को छोड़ गैरसैंण मुद्दे पर भाजपा ने बदले सुर: नैथानी
विकास को छोड़ गैरसैंण मुद्दे पर भाजपा ने बदले सुर: नैथानी

गैरसैंण (चमोली), जेएनएन। बीते नौ दिनों से जारी कांग्रेस नेता और पूर्व काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की देव याचना यात्रा के गैरसैंण आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ यात्रा का स्वागत किया। गैरसैंण नगर स्थित गंगा माई मंदिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड को भाजपा मुक्त बनाने को देव याचना की। 

loksabha election banner

गैरसैंण मुख्य तिराहे पर आयोजित सभा में मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि क्षेत्र की जनता महंगाई से त्रस्त है। कुकिंग गैस की कीमत में वृद्धि कर केंद्र और राज्य सरकार जनता को भ्रमित करने पर लगी है। कहा कि महंगाई व बेरोजगारी जहां चरम पर है। वहीं, समाज का हर तबका बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की दरों में निरंतर हो रही वृद्धि से तंग आ चुका है।

उन्होंने कहा कि वहीं विकास के नाम पर भाजपा मात्र जुमलेबाजी कर क्षेत्रवासियों के साथ मजाक करने में लगी है। इसे अब देश और प्रदेश की जनता समझ चुकी है। वह भाजपा के झांसे में अब नहीं आएगी। आने वाले चुनावों में जनता इसे साफ भी कर देगी। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने भाजपा पर पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं को अपनी उपलब्धियां बताने का आरोप लगाया। कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित न कर भाजपाई अब इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं। वहीं, प्रदेश के लोग लंबे समय से गैरसैंण में भू-क्रय संशोधन कानून लागू करने, जिला प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: तीन मार्च को गैरसैंण में विधानसभा का घेराव करेगी यूकेडी

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह बिष्ट ने सरकार को कोसते हुए कहा कि गैरसैंण को लेकर भाजपा के बदले सुर समझ से परे हैं। स्थायी राजधानी पर मौन साध कर गैरसैंण को पिकनिक स्पॉट बनाकर फिजूल खर्चा किया जा रहा है। इसका कांग्रेसजन जनता को साथ लेकर पूरी ताकत के साथ विरोध करेगी। इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, गोपाल पंत, संजय कुमार, धनीराम, संदीप पंत, कृष्णा नेगी, बृजमोहन आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का वार, कहा- देवभूमि को शराब प्रदेश बनाने में जुटी सरकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.