विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चमोली में बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर दरकी पहाड़ी, छह घंटे तक मार्ग अवरूद्ध रहने से यात्रियों को हुई परेशानी

Published: Fri, 10 Apr 2026 07:51 PM (IST)

चमोली में मौसम साफ होने के बाद बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिनौला के पास पहाड़ी दरकने से भूस्खलन हुआ।

चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर पिनौला के पास पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर आ गया, जिससे मार्ग अवरूद्ध हो गया। जागरण

चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर पिनौला के पास पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर आ गया, जिससे मार्ग अवरूद्ध हो गया। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में मौसम साफ होने के साथ ही चटक धूप खिलने से अब पहाड़ियां भी दरकनी शुरू हो गई है।

शुक्रवार तड़के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिनौला के पास पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिर गया जिससे हाइवे छह घंटे अवरुद्ध रहा। सुबह 10 बजे बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से सुचारु की गई।

शुक्रवार तड़के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिनौला के पास भूस्खलन से मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जिससे क्षेत्र के लोगों के साथ यात्रियों और पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गईं। गनीमत रही कि बोल्डरों की चपेट में कोई वाहन नहीं आया।

प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तत्काल भारी मशीनों को मौके पर तैनात कर युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य शुरु किया गया। 10 बजे बाद हाइवे पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रुप से सुचारु की गई।

Badrinath Highway

चमोली के प्रवेश द्वार कमेडा से लेकर बदरीनाथ धाम तक कई जगह पर अधकट्टी पहाडियां यात्रा सीजन में मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

हाईवे चौड़ीकरण व सुधारीकरण के दौरान हाईवे पर कई जगहों पर पहाड़ी अंदर की ओर काटी गई है।

जिससे पहाड़ी खड़ी होने के साथ गुबंदकार हो गई है जो बरसात के साथ धूप खिलने से ये खड़ी चट्टानें कहर बरपा सकती है। हालांकि प्रशासन ने इन डेंजर जोनों पर पुलिस जवान के साथ सांकेतिक बोर्ड भी लगाए हैं।

यह भी पढ़ें- श्रीनगर गढ़वाल: अलकनंदा नदी में अचानक बढ़े जलस्तर से फंसा डंपर, SDRF ने चालक और हेल्पर को बचाया

यह भी पढ़ें- टिहरी में विश्वनाथ सेवा की बस पलटी, चालक-परिचालक समेत तीन लोग गंभीर घायल