कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
गोपेश्वर संत निरंकारी मिशन के तहत कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल व आसपास के इलाकों में पौधर
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 05:31 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 07:58 PM (IST)
गोपेश्वर: संत निरंकारी मिशन के तहत कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल व आसपास के इलाकों में पौधरोपण किया। इस दौरान कूड़े को भी एकत्रित कर नष्ट किया गया। मिशन की ओर से सत्संग का भी आयोजन किया गया।
रविवार को संत निरंकारी मिशन की गोपेश्वर शाखा के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के आसपास की बंजर भूमि पर विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। आने जाने वाले लोगों को पर्यावरण संरक्षण का पाठ भी पढ़ाया गया। इस दौरान सत्संग में महात्माओं ने कहा कि मानव जाति को निरंकार परब्रह्म की अनुभूति कर अपना जीवन अच्छे तरीके से जीना चाहिए। इस मौके पर धनपति शाह, पूरणसिंह रावत, विनोद आर्य, मनवीर पुंडीर, सुरेंद्र लाल, उषा रावत आदि मौजूद रहे। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें