विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औली में स्कीइंग चैंपियनशिप के बाद सफाई अभियान तेज, 13 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया गया

Published: Tue, 17 Feb 2026 03:34 PM (IST)

औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप और विंटर कार्निवल के बाद फैले प्लास्टिक कचरे को हटाने के लिए विंटर गेम्स एसोसिएशन ...और पढ़ें

औली की बर्फीली ढलानों मे कूड़ एकत्रित करते लोग। वहीं, औली में एकत्रित कूड़ा को डंपिग जोन ले जाते नगर पालिका कर्मी। जागरण

औली की बर्फीली ढलानों मे कूड़ एकत्रित करते लोग। वहीं, औली में एकत्रित कूड़ा को डंपिग जोन ले जाते नगर पालिका कर्मी। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, औली (चमोली)। विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड और नगर पालिका ज्योतिर्मठ ने नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप और विंटर कार्निवल के दौरान औली की बर्फीली ढलानों पर फेंके गए प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर उसे डंपिंग जोन तक पहुंचाने की मुहिम शुरू कर दी है। अब तक 13 क्विंटल प्लास्टिक कचरा औली से एकत्र किया जा चुका है।

औली में 13 से 16 फरवरी तक नेशनल विंटर गेम्स व कार्निवल का आयोजन हुआ। इस दौरान 15 हजार से अधिक लोग औली पहुंचे और नंदा देवी स्लोप के साथ 10 नंबर टावर के पास पुराने स्लोप तक उनकी आवाजाही होती रही।

auli plastic cleanup drive

पर्यटकों के लौटने के बाद यहां हर ओर नजर आ रहा प्लास्टिक कचरा इस खूबसूरत पर्यटन स्थल की सुंदरता पर दाग लगा रहा है। इसलिए विंटर गेम्स एसोशिएशन आफ उत्तराखंड ने कचरा साफ करने को मुहिम शुरू की है।

एसोसिएशन के सह सचिव अजय भट्ट ने बताया कि प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें ज्योतिर्मठ नगर पालिका परिषद भी सहयोग कर रही है।

auli cleanup drive

बताया कि अब तक 13 क्विंटल कचरे को पालिका के एमआरएफ सेंटर पहुंचाया जा चुका है। पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने बताया कि पूरे औली क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरे को सुरक्षित ज्योतिर्मठ लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- देश में पहली बार औली ने रचा नया कीर्तिमान, दूधिया रोशनी में दिखा नाइट स्कीइंग का रोमांच

यह भी पढ़ें- औली राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप: स्कीयर्स ने ढलानें नापी तो पर्यटकों ने भी उठाया लुत्फ