अटल ने चमोली के लोगों को कहा था देश का प्रहरी'
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद वर्ष 19
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद वर्ष 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गोपेश्वर में जनसभा को संबोधित किया था। वह उस दौरान भाजपा के संरक्षक थे। चमोली में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देकर पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया था।
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष 72 वर्षीय अनुसूया प्रसाद भट्ट 1984 के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चमोली दौरे का संस्मरण सुनाते हुए कहते हैं कि उस दौरान रुद्रप्रयाग चमोली जिले में शामिल था। भट्ट के अनुसार तब वे बदरी केदार विधानसभा से विधायक के उम्मीदवार के रूप में उठे थे। तब वाजपेयी ने गोपेश्वर में जनसभा को संबोधित कर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया था। भट्ट के मुताबिक वाजपेयी ने यहां के लोगों को बहुत पसंद किया। वाजपेयी ने चमोली जिले के लोगों को देश का प्रहरी बताया था। उन्होंने कहा था कि सेना के बाद यहां के लोग ही सीमाओं की रक्षा के सच्चे प्रहरी हैं। वाजपेयी को यहां का मौसम और भूमि भी खासी पसंद आई। उन्होंने यहां की धार्मिकता की भी तब तारीफ की थी।